Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जर्जर सड़क को लेकर एमपी के मंत्री ने अधिकारी को लगाई फटकार, अधिकारी के साथ गड्ढे में उतरे

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 4 October, 2022
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जर्जर सड़क से नाराज़ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने एक अधिकारी का हाथ पकड़ा और सड़क पर बने गड्ढे में उतर गए। मंत्री ने अधिकारी से कहा, “आप खुद महसूस कीजिए कि इसमें (गड्ढे) से गुज़रते वक्त लोगों को कैसा लगता होगा।”