यूपी में बदमाशों ने गर्भवती को गिराकर लूटे ₹80,000, रिश्ते में जीजा-साले दोनों आरोपी अरेस्ट
कानपुर (यूपी) में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने गर्भवती महिला को गिराकर उससे ₹80,000 लूट लिए। बैंक से पैसे निकालने के बाद से आरोपी महिला का पीछा कर रहे थे और मौका पाते ही उसका बैग छीन लिया। घटना के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने रिश्ते में जीजा-साले लगने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
read more at हिन्दुस्तान


