टोयोटा के चेयरमैन ने $42 बिलियन में टोयोटा इंडस्ट्रीज़ का अधिग्रहण करने का दिया ऑफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा मोटर के चेयरमैन अकियो टोयोडा ने अपनी सहायक कंपनी टोयोटा इंडस्ट्रीज़ को 6 ट्रिलियन येन ($42 बिलियन) में खरीदने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने टोयोटा के कॉर्पोरेट ढांचे को सरल बनाने और प्रशासन को मज़बूत करने के लिए यह प्रस्ताव दिया है। बकौल रिपोर्ट, वर्तमान में टोयोडा की कंपनी में हिस्सेदारी 1% से भी कम है।
read more at Reuters


