द्रविड़ ने टीम इंडिया के कोच बनने के बीसीसीआई के प्रस्ताव को 'विनम्रता' से ठुकराया: खबर
बतौर रिपोर्ट्स, नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के कोच बनने के बीसीसीआई के प्रस्ताव को 'विनम्रता' से ठुकरा दिया है। द्रविड़ ने जूनियर क्रिकेट और एनसीए पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह प्रस्ताव ठुकराया है। भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री का अनुबंध टी20 विश्व कप-2021 के आखिर तक है।
read more at CricTracker


