Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'जर्सी' की बॉक्स ऑफिस पर असफलता के कई कारण रहे, यह निराशाजनक है: मृणाल ठाकुर

short by खुशी / on Thursday, 5 May, 2022
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'जर्सी' की बॉक्स ऑफिस पर असफलता को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा, "फिल्म की असफलता के कई बाहरी कारण भी रहे...उदास महसूस करती हूं...अगले प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत करूंगी।" बकौल मृणाल, साउथ की आरआरआर, केजीएफ: चैप्टर-2 और पुष्पा जैसी फिल्मों की सफलता के बाद अब कोई अंदाज़ा नहीं कि दर्शक क्या चाहते हैं।