Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईंधन की कीमतों के विरोध में उत्तराखंड में साइकल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के विधायक

short by shashank mishra / on Thursday, 26 August, 2021
देश में पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन में गुरुवार को उत्तराखंड में कांग्रेस के कुछ विधायक साइकल से विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। बकौल सिंह, "पेट्रोल-डीज़ल के साथ रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ रही है...कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।"