Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनावश हुए ग्रेनेड धमाके में सेना के एक कैप्टन और जेसीओ की हुई मौत

short by नदीम अनवर / on Monday, 18 July, 2022
पुंछ (जम्मू-कश्मीर) के मेंढर सेक्टर में रविवार रात दुर्घटनावश हुए ग्रेनेड धमाके में सेना के एक कैप्टन और जेसीओ की मौत हो गई। सेना के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब दोनों जवान अन्य सैनिकों के साथ एलओसी के करीब ड्यूटी पर तैनात थे। दोनों को हेलीकॉप्टर के ज़रिए आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।