दुबई के बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित की गई भारतीय टीम की नई जर्सी, तस्वीरें वायरल
टी20 विश्व कप-2021 से पहले बुधवार रात को दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर सीमित ओवरों के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी प्रदर्शित की गई। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, "सही मायने में गर्व का पल।" भारतीय टीम की इस नई जर्सी का नाम 'बिलियन चीयर्स जर्सी' है।
read more at CricTracker हिंदी


