जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दिखा ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद वापस लौटा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के पास आर.एस. पुरा उप-मंडल के अरनिया इलाके में पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन पर गोलीबारी की जिसके बाद वह तत्काल वापस लौट गया। बीएसएफ द्वारा ड्रोन पर 8 राउंड फायरिंग की गई थी। बकौल बीएसएफ, इलाके की छानबीन की गई है।
read more at हिन्दुस्तान


