Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'भगवान, मार्कशीट ठीक करा दीजिए' लिखकर यूपी में यूनिवर्सिटी छात्र ने अयोध्या राम मंदिर भेजा पत्र

short by खुशी / on Tuesday, 11 February 2025
आगरा (यूपी) में डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने मार्कशीट ठीक नहीं होने पर 'भगवान राम' के नाम पत्र लिखा है। छात्र ने पत्र में 'भगवान श्रीराम, मेरी मार्कशीट ठीक कराई जाए' लिखकर डाकघर से अयोध्या श्रीराम मंदिर को भेजा है। बकौल छात्र, उसे एमए योग के सेकेंड, थर्ड व फोर्थ सेमेस्टर का रिज़ल्ट नहीं मिला है।