एडटेक स्टार्टअप के को-फाउंडर व आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र ने सीएटी में किया टॉप
एडटेक स्टार्टअप Cracku के को-फाउंडर मारुति कोंडूरी सीएटी 2021 के उन टॉप 9 अभ्यर्थियों में से हैं जिन्होंने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र कोंडूरी ने कहा कि उन्होंने एग्ज़ाम पैटर्न में हो रहे बदलाव को समझने के लिए दोबारा परीक्षा दी। उनकी पत्नी सयाली काले ने परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।


