Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम कांग्रेस में किराएदार नहीं, कोई धक्के देकर निकालेगा तो अलग बात है: मनीष तिवारी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 17 February 2022
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने खुद के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कहा है, "मैंने...पहले भी कहा है कि हम कांग्रेस में किराएदार थोड़ी हैं, हम हिस्सेदार हैं।" तिवारी ने कहा, "अगर कोई धक्का देकर निकालेगा तो वो अलग बात है...हमने 40-साल कांग्रेस को दिए हैं, हमारे परिवार ने देश की एकता व अखंडता के लिए खून बहाया है।"