IIIT Allahabad के छात्र ने बर्थडे से एक दिन पहले हॉस्टल की 5वीं मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी
आईआईआईटी इलाहाबाद (यूपी) के हॉस्टल की 5वीं मंज़िल से अपने जन्मदिन (30 मार्च) से एक दिन पहले शनिवार रात को बीटेक फर्स्ट इयर के एक मूकबधिर छात्र ने कूदकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र फर्स्ट सेमेस्टर के 6 विषयों में फेल हो गया था और आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी।
read more at हिन्दुस्तान


