ऐक्टर विक्रांत मैसी व उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने पोस्ट की अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर
अभिनेता विक्रांत मैसी व उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर पोस्ट कर उसके नाम का खुलासा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह हमारे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। हमने इसका नाम 'वरदान' रखा है।" गौरतलब है कि विक्रांत और शीतल के बेटे का जन्म 7 फरवरी को हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


