बिहार के सरकारी अस्पताल में मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर ने किया मरीज़ का इलाज
दरभंगा (बिहार) के सरकारी अस्पताल में मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर द्वारा मरीज़ का इलाज करने की तस्वीरें सामने आई हैं। अस्पताल में आधा घंटे तक अंधेरा छाया रहा और इस दौरान डॉक्टर ने एक महिला के सिर में टॉर्च की रोशनी में टांके लगाए। अस्पताल के उपाधीक्षक ने मामले की जांच कराने को कहा है।
read more at X


