शिवसेना नेता की डायरी से पता चला- 'मातोश्री' को दिया गया ₹2 करोड़ का गिफ्ट: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी की स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन यशवंत जाधव की डायरी की आयकर विभाग द्वारा जांच में 'मातोश्री' को ₹50 लाख की घड़ी व ₹2 करोड़ का अन्य उपहार देने का खुलासा हुआ है। शिवसेना नेता जाधव के अनुसार, डायरी में 'मातोश्री' उनकी मां के लिए लिखा है। दरअसल, ठाकरे परिवार के आवास का नाम भी 'मातोश्री' है।
read more at हिन्दुस्तान


