जो हमारे करीबी हैं वे साथ थे: शादी में बब्बर परिवार को न बुलाने पर प्रतीक की पत्नी
अभिनेता प्रतीक बब्बर की पत्नी प्रिया बनर्जी ने अपनी शादी में ऐक्टर के पिता राज बब्बर व उनके परिवार को न बुलाने को लेकर कहा है, "परिवार के करीबी लोग हमारे साथ थे।" उन्होंने कहा, "प्रतीक की 2 बुआ, मेरे माता-पिता साथ थे...'परिवार' का ऐसा कोई नहीं था जो वहां न हो। पता नहीं ऐसी अफवाहें कहां से उड़ी हैं।"


