महाराष्ट्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान एमएनएस नेता संदीप पर 3 अज्ञात हमलावरों ने किया हमला
पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह शिवाजी पार्क इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान एमएनएस प्रवक्ता संदीप देशपांडे पर 3 अज्ञात हमलावरों ने क्रिकेट स्टंप से हमला कर दिया। बकौल पुलिस, घटना में देशपांडे को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशपांडे पर हमले के कारण का पता नहीं चल पाया है।
read more at ABP न्यूज़


