Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सोचा था अपने जवाबों से मिस इंडिया जीत जाऊंगी, वहां केवल सुंदर चेहरा चलता है: स्मृति ईरानी

short by तान्या झा / on Monday, 15 April, 2024
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया है कि उन्होंने मिस इंडिया 1998 में इसलिए भाग लिया था क्योंकि उन्हें लगा था कि वहां बोलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कि अगर स्टेज पर कोई मुझसे सवाल करेगा तो अपने शानदार जवाब से मैं प्रतियोगिता जीत लूंगी...मैं गलत थी।" बकौल स्मृति, प्रतियोगिता में केवल सुंदर चेहरा चलता है।