खराब मौसम के कारण दिल्ली आ रहीं 22 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
खराब मौसम के चलते शनिवार को नई दिल्ली आ रहीं कम-से-कम 22 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच 9 फ्लाइट्स को जयपुर (राजस्थान), 8 को लखनऊ (यूपी) और 2 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। वहीं, वाराणसी (यूपी), अमृतसर (पंजाब) व अहमदाबाद (गुजरात) की तरफ 1-1 फ्लाइट्स डायवर्ट हुईं।
read more at हिन्दुस्तान


