Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जातीय जनगणना का समर्थन करती है बीजेपी: पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 9 May, 2023
पटना हाईकोर्ट द्वारा बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बीजेपी जातीय जनगणना का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जातीय जनगणना को लेकर हाईकोर्ट में सही तरीके से अपना पक्ष नहीं रखा था जिस कारण से इसपर रोक लगी।