दिल्ली में कल होने वाला एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टला
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर का 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ना होने के चलते टल गया है। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा इस चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। 'आप' नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि बीजेपी ने यह चुनाव रद्द कर दिया है।
read more at R. भारत


