Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमने इस पर कभी नहीं उठाए सवाल: सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय के बयान को लेकर उमर

short by खुशी / on Friday, 27 January, 2023
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा' में शुक्रवार को शामिल हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हमने (नैशनल कॉन्फ्रेंस ने) कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल नहीं उठाए और ना ही उठाएंगे। यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।"