मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होंगे केंद्रीय बजट 2023-24 के दस्तावेज़: वित्त मंत्रालय
पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी केंद्रीय बजट 2023-24 के दस्तावेज़ पूरी तरह पेपरलेस होंगे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बताया है, "1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भाषण पूरा होने के बाद इसके दस्तावेज़ 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' (एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लैटफॉर्म) पर उपलब्ध होंगे।" बकौल मंत्रालय, दस्तावेज़ अंग्रेज़ी और हिंदी में उपलब्ध होंगे।
read more at abp न्यूज़


