सिकंदर रज़ा बने T20I में 5 विकेट हॉल लेने वाले ज़िम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा T20I में 5 विकेट हॉल लेने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल अफ्रीका क्वॉलिफायर के मैच में मंगलवार को रवांडा के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर यह इतिहास रचा। मैच में ज़िम्बाब्वे ने रवांडा को 149 रनों से हरा दिया।
read more at इंडिया टीवी


