क्या ज़्यादा आइसक्रीम खाने से दिल के दौरे का खतरा बढ़ सकता है?
डाइटिशियन वेदिका प्रेमानी ने बताया है कि आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैटी ऐसिड और शुगर ज़्यादा होता है और इसके अत्यधिक सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों, मोटापे और टाइप-2 डाइबिटीज़ का खतरा बढ़ सकता है। उनके मुताबिक, सैचुरेटेड फैट शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस हो सकता है और दिल के दौरे की संभावना बढ़ जाती है।


