Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार प्रशासनिक सेवा के 70 अधिकारियों का हुआ तबादला; सूची आई सामने

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 7 October, 2023
बिहार सरकार ने शनिवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 70 अधिकारियों का तबादला कर दिया जिसकी सूची सामने आई है। वरीय उप-समाहर्ता (जमुई) भारती राज को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (राजगीर) और पूर्वी चंपारण की वरीय उप-समाहर्ता पूजा कुमारी को वरीय उप-समाहर्ता (पटना) बनाया गया है। वरीय उप-समाहर्ता (जहानाबाद) रत्ना प्रियदर्शिनी को वरीय उप-समाहर्ता (औरंगाबाद) बनाया गया है।