ऐम्बुलेंस में सवार होकर वोट डालने पहुंचे अस्पताल में भर्ती मराठा ऐक्टिविस्ट मनोज पाटिल
मराठा ऐक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल शुक्रवार को जालना (महाराष्ट्र) में ऐम्बुलेंस में सवार होकर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने अपने पैतृक गांव अंतरावाली-सरती में वोट डालने के बाद कहा, "आपको समझदारी से उनको वोट देना चाहिए जो आपके हित के लिए लड़ें।" गौरतलब है, बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद पाटिल को संभाजीनगर के गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
read more at इंडिया टीवी


