बीजेपी नेता ने भांजी के साथ बैठे राहुल की तस्वीर पर की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी, शिकायत दर्ज
तमिलनाडु बीजेपी आईटी सेल प्रमुख सीटीआर निर्मल कुमार ने रविवार को राहुल गांधी और उनकी भांजी मिराया वाड्रा की एक तस्वीर ट्वीट कर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की। इसके बाद कांग्रेस ने मदुरै के एक थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, बीजेपी नेता ने ट्वीट डिलीट कर कहा कि तमिल में लिखे गए उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया।
read more at The Siasat Daily


