जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा
डोडा (जम्मू-कश्मीर) में गुरुवार को सेना के डेल्टा फोर्स के जीओसी मेजर जनरल अजय कुमार ने 100-फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने कहा, "यह झंडा देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले चिनाब क्षेत्र के सैनिकों को श्रद्धांजलि है।" इससे पहले जुलाई 2022 में सेना ने किश्तवाड़ में 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया था।
read more at The Print


