Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हैदराबाद से दुबई जा रहे एअर इंडिया के विमान की तकनीकी खराबी के चलते मुंबई में हुई लैंडिंग

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 18 December, 2022
हैदराबाद से दुबई जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को शनिवार को उसके येलो हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आने के चलते मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। एएनआई के मुताबिक, इस विमान में 143 यात्री सवार थे। एएनआई ने डीजीसीए के अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुंबई में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।