ओलंपिक्स में क्रिकेट को शामिल करने के लिए कोहली की लोकप्रियता का दिया गया उदाहरण
लॉस ऐंजिलिस ओलंपिक्स 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए प्रेज़ेंटेशन के दौरान विराट कोहली की लोकप्रियता का उदाहरण दिया गया। ओलंपिक्स 2028 के स्पोर्ट्स डायरेक्टर निकोलो कैम्प्रियानी ने कहा, "कोहली 314 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया पर तीसरे सर्वाधिक फॉलोअर्स वाले ऐथलीट हैं। यह लेब्रोन जेम्स, टॉम ब्रैडी और टाइगर वुड्स के संयुक्त फॉलोअर्स से अधिक है।"
read more at हिन्दुस्तान


