'नहीं तो 100 सीट पर लड़ेंगे'; बिहार में सीट शेयरिंग से पहले मांझी ने NDA की बढ़ाई मुश्किलें
केंद्रीय मंत्री और 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे से पहले कहा है, "हर हाल में चाहते हैं कि पार्टी मान्यता प्राप्त कर ले जिसके लिए हमें 8 सीट विधानसभा में चाहिए...इसके लिए कम-से-कम 15-20 सीट मिलनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "नहीं हम 50-100 सीट पर लड़ेंगे...अब निबंधित पार्टी रहना अपमानित लगता है।"