दलेर मेहंदी मामले में FWICE ने पीएम मोदी और सीएम धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड के एक लाइव इवेंट में मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा गायक दलेर मेहंदी का सार्वजनिक अपमान किए जाने के मामले में FWICE ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। संस्था ने बताया कि मेहंदी शराब नहीं पीते और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। पत्र में कलाकारों के सम्मान की मांग की गई।