सपा नेता आज़म खान बुधवार को गाज़ियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए। उनके बेटे अब्दुल्ला पिता को लेने जेल पहुंचे और इस दौरान जेल के बाहर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में जुटे रहे। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीज़न बेंच ने आज़म खान को मनी लॉन्डरिंग केस में मंगलवार को अंतरिम ज़मानत दी थी।