inshorts

गोरखपुर में अखिलेश यादव का 'बुलडोजर' से हुआ स्वागत, योगी के गढ़ में दिखा अलग नजारा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बुधवार को गोरखपुर में पीडीए रथ यात्रा के दौरान बुलडोजर से स्वागत किया गया। कुड़ाघाट चौराहे पर समर्थकों ने दो क्रेनों की मदद से उन्हें विशाल माला पहनाई। अखिलेश ने 20 किलोमीटर लंबा रोड शो किया और दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का गोरखपुर से सफाया हो जाएगा।