BJP अभिनेता अक्षय कुमार को चांदनी चौक सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर जिन दावेदारों का नाम आगे चल रहा है उनमें अक्षय कुमार का भी नाम है। यही नहीं सूत्रों की मानें तो भगवा पार्टी पंजाब के गुरदासपुर से पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को टिकट दे सकती है।