inshorts

पंजाब में 'आप' के नगर पार्षद की पॉइंट ब्लैंक पर गोली मारकर की गई हत्या

पंजाब के मलेरकोटला में रविवार को 'आप' के नगर पार्षद मोहम्मद अकबर की पॉइंट ब्लैंक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने बताया, "एक व्यक्ति जिम में घुसा...और अकबर को गोली मार दी...जिसके बाद...घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।" बकौल पुलिस, मामला दर्ज कर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।