भारत ने ब्रिटेन से आने वाली बल्क स्कॉच व्हिस्की पर प्रभावी इंपोर्ट ड्यूटी 162.5% कर दी है। भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील में इसे 150% से घटाकर 75% किया गया था लेकिन कस्टम क्लासिफिकेशन विवाद के चलते कंपनियों को राहत नहीं मिल रही। इसके कारण परनॉड रिकार्ड, डियाजियो और बकार्डी के 80 से ज़्यादा कंटेनर भारतीय बंदरगाहों पर फंस गए हैं।