संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल ज़मीन घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर तलाशी लेने के बाद राउत को हिरासत में ले लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, रविवार सुबह 7 बजे राउत के आवास पर पहुंचे ईडी अधिकारियों ने करीब 9 घंटे तक शिवसेना नेता से पूछताछ की और उनके आवास की तलाशी ली थी।