Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
सुनीता विलियम्स 31 मार्च को करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, मिशन के बारे में बताएंगी अपना अनुभव
short by ऋषि राज / on Tuesday 25 March, 2025
नासा की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स 31 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी जिसमें वह क्रू-9 मिशन के अपने अनुभव के बारे में बताएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नासा के अंतरिक्षयात्री निक हेग और बुच विल्मोर भी शामिल होंगे। गौरतलब है, सुनीता ने 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर से उड़ान भरी थी और 9 महीने बाद 19 मार्च को धरती पर लौटीं।
CSK के 5 मैचों की हार का सिलसिला हुआ खत्म
short by चंद्रमणि झा / on Monday 14 April, 2025
सीएसके ने सोमवार को लखनऊ में एलएसजी को 5 विकेट से हरा दिया और आईपीएल 2025 में सीएसके ने अपनी 5 लगातार हार का सिलसिला खत्म किया। मैच में एलएसजी ने 166/7 का स्कोर बनाया था और सीएसके ने शिवम दुबे के 43*(37) रन और कप्तान एमएस धोनी के 26*(11) रन की बदौलत 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
read more at ESPNcricinfo
दुनिया के पहले फीमेल सिविलियन क्रू ने पूरी की 10 मिनट की स्पेस जर्नी
short by शुभम गुप्ता / on Monday 14 April, 2025
दुनिया के पहले फीमेल सिविलियन क्रू ने ब्लू ओरिजिन के स्पेस कैप्सूल 'न्यू शेफर्ड' के ज़रिए सोमवार को 10-मिनट की स्पेस जर्नी पूरी की। क्रू सदस्यों में ब्लू ओरिजिन के फाउंडर जेफ बेज़ोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी और फिल्म प्रोड्यूसर केरियन फ्लिन समेत 5 महिलाएं थीं। यह कैप्सूल 3,45,000 फीट से अधिक ऊपर तक गया था।
read more at X
एमएस धोनी बने आईपीएल में 200 डिसमिसल्स करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
short by चंद्रमणि झा / on Monday 14 April, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-कप्तान एमएस धोनी आईपीएल में 200 डिसमिसल्स करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक स्टंप आउट किया व एक कैच पकड़ा और आईपीएल में उनके नाम 201* डिसमिसल्स हो गए हैं। धोनी के बाद दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने आईपीएल में 182 डिसमिसल्स किए हैं।
PM मोदी ने शख्स को अपने हाथ से पहनाए जूते, शपथ के कारण 14 साल से था नंगे पैर
short by शुभम गुप्ता / on Monday 14 April, 2025
हरियाणा के कैथल में रामपाल कश्यप नामक शख्स ने 14 साल पहले शपथ ली थी कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन जाएंगे और उनसे खुद नहीं मिलेंगे तब तक वह जूता नहीं पहनेंगे। पीएम मोदी ने सोमवार को रामपाल से मुलाकात की और उन्हें अपने हाथों से जूते भी पहनाए। पीएम मोदी ने कहा, "जूते पहनकर रहना।"
बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने पुलिस वैन पलटी और गाड़ियों में लगाई आग
short by चंद्रमणि झा / on Monday 14 April, 2025
पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इंडियन सेकुलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण 24 परगना के भांगर में पुलिस के साथ झड़प की और प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और पुलिस वैन पलट दी। इससे पहले मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद कई हिंदू परिवारों को घर छोड़ना पड़ा।
कम सुनाई देने से बढ़ता है हार्ट फेल होने का खतरा: स्टडी
short by Monika sharma / on Monday 14 April, 2025
बीएमजे जर्नल्स में छपी स्टडी के मुताबिक, किसी व्यक्ति को कम सुनाई देने से हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इसमें मनोवैज्ञानिक व्यथा का बड़ा रोल है। स्टडी के अनुसार, दिल की समस्या को समझते और उसकी रोकथाम के लिए कदम उठाते समय सुनने की क्षमता और मनोवैज्ञानिक स्थिति को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
read more at BMJ
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला धमकी भरा मेल, मंदिर परिसर में बढ़ाई गई गश्त
short by शुभम गुप्ता / on Monday 14 April, 2025
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को एक धमकी भरा मेल मिला है जिसके बाद अयोध्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धमकी के बारे में बताया कि यह मेल तमिलनाडु से इंग्लिश में भेजा गया है। इसके बाद मंदिर परिसर में गश्त बढ़ा दी गई है।
हैदराबाद में जिस होटल में ठहरे थे SRH के खिलाड़ी वहां लगी आग; खिलाड़ियों को निकाला गया बाहर
short by रौनक राज / on Monday 14 April, 2025
हैदराबाद में एक 5-स्टार होटल के एक फ्लोर पर आग लग गई है जहां एसआरएच के खिलाड़ी ठहरे हुए थे। आग लगने के बाद होटल के कर्मचारियों ने अग्निशमन अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद आग बुझाई गई। वहीं, एसआरएच के खिलाड़ियों को होटल से बाहर निकाला गया और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
read more at Times Now
इस साल ₹1,30,000 /10 ग्राम के पार जा सकता है वैश्विक बाज़ार में सोने का दाम: गोल्डमैन सैक्स
short by Monika sharma / on Monday 14 April, 2025
इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर और मंदी के डर की वजह से बेहद गंभीर स्थिति में 2025 के अंत तक सोने का भाव $4500 प्रति औंस (₹1,36,000/10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड का टारगेट प्राइस इस साल का $3700 प्रति औंस है।
केंद्र सरकार ने बेल्जियम में मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया
short by रौनक राज / on Monday 14 April, 2025
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में हुई गिरफ्तारी बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि गरीबों का पैसा जिन-जिन लोगों ने खाया है...उन्हें वापस करना होगा।" बकौल चौधरी, देश में बहुत से लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
read more at Moneycontrol
Load More