Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 11 November, 2026
भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री-मॉडल समरीन कौर ने बुधवार को अपनी सगाई का एलान किया। समरीन ने प्रपोज़ल और सगाई की अंगूठी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "ज़िंदगी ने हमें जो कुछ दिया, उसमें सबसे खूबसूरत तोहफा एक-दूसरे का साथ है।" अर्शदीप ने जुलाई में अपने रिश्ते का खुलासा किया था।
'रूसी तेल टैंकर व ब्रिटेन की हिरासत', कूटनीतिक जाल में फंसे भारतीय कैप्टन; MEA का आया बयान
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 11 November, 2026
रूसी तेल प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के मामले में एक तेल टैंकर को रोके जाने के बाद से जून से ब्रिटेन में न्यायिक हिरासत में कैद कैप्टन अजय पंत को लेकर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा, "सुरक्षा के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है...हम उनकी सलामती सुनिश्चित के लिए UK हाई-कमीशन से बातचीत कर रहे हैं।"
read more at RT
जम्मू कश्मीर में CRPF जवानों पर आतंकियों ने किया हमला
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 11 November, 2026
कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार को सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले में 2 जवान घायल हो गए। सीआरपीएफ ने बताया कि मोटरसाइकल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने कैंप पर फायरिंग की जिसके बाद वे मौके से भाग गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है और घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की हुई सगाई, आज है शादी
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 11 November, 2026
NDTV के मुताबिक, म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइज़र्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की 10-नवंबर को सगाई हो गई। दोनों आज (11 नवंबर) ग्रीस में एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ा 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन देगा। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और रजनीकांत संभवत: ग्रीस गए हैं।
read more at Inshorts
मदर डेरी ने बढ़ाए दूध के दाम
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 11 November, 2026
'PTI' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2-4/लीटर की बढ़ोतरी की है और नई कीमतें गुरुवार (12 नवंबर) से लागू होंगी। पैकेट वाला टोंड दूध अब ₹60 के बजाय ₹62/प्रति लीटर जबकि फुल क्रीम दूध की कीमत ₹4 बढ़कर ₹76/लीटर हो गई है। गाय के दूध की कीमत ₹3 बढ़कर ₹65/लीटर होगी।
read more at Moneycontrol
देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं सोने के भाव?
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 11 November, 2026
GoodReturns के मुताबिक, आज (बुधवार) दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,213/ग्राम रही जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में इसकी कीमत ₹14,198/ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में ₹13,030/ग्राम रहा जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में इसकी कीमत ₹13,015/ग्राम है। मुंबई और दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: ₹10,649 व ₹10,664 है।
read more at Times Now
हार्दिक पंड्या आधिकारिक तौर पर PBKS में हुए ट्रेड, सैलरी में ₹1.65 करोड़ का हुआ इज़ाफा
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 11 November, 2026
हार्दिक पंड्या IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड होकर आधिकारिक तौर पर पंजाब किंग्स (PBKS) में शामिल हो गए हैं। ट्रेड के तहत अर्शदीप सिंह MI में जाएंगे। पंड्या की सैलरी ₹16.35 करोड़ से बढ़कर ₹18 करोड़ हो गई है, यानी उन्हें ₹1.65 करोड़ का फायदा होगा। पंड्या 2015 से 2021 तक MI के लिए खेले थे।
IBM ने अधिकतर कंसल्टिंग पदों के लिए H-1B वीज़ा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप रोकी
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 11 November, 2026
IBM ने अपने अमेरिकी कंसल्टिंग बिज़नेस में ज़्यादातर पदों के लिए H-1B वीज़ा और ग्रीन-कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया है। इस बिज़नेस में 1.5 लाख से ज़्यादा कर्मचारी काम करते हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों के पास अमेरिका से बाहर रहकर IBM के लिए काम जारी रखने या 2026 के अंत तक कंपनी छोड़ने का विकल्प है।
read more at Reuters
क्या है अलग-अलग शहरों में भाई दूज की पूजा का शुभ मुहूर्त?
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 11 November, 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 10-नवंबर को दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी और 11-नवंबर को दोपहर 3:53 बजे समाप्त होगी और अपराह्न काल में द्वितीया तिथि रहने के कारण भाई दूज 11-नवंबर को होगी। बकौल पंचांग, दिल्ली में तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10-03:20 बजे, वाराणसी में दोपहर 12:48-3:00 बजे और चंडीगढ़ में दोपहर 01:11-03:19 बजे तक रहेगा।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज़, देशभक्ति का दिखा दम
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 10 November, 2026
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह दिखेंगी। 2020 के गलवान संघर्ष से प्रेरित फिल्म में देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान और उनके परिवारों की भावनात्मक कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 4-दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
read more at India TV
Load More