For the best experience use inshorts app on your smartphone

हेल्थ एंड फिटनेस News

हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन के अनुसार, सिर्फ कभी-कभार या साल में एक बार ब्लड प्रेशर नापना सही स्थिति नहीं बताता है। बीपी नापने के लिए उन्होंने '7-2-2 नियम' अपनाने की सलाह दी है जिसके तहत लोगों को लगातार 7 दिनों तक, दिन में 2 बार (सुबह-शाम) और हर समय 2-2 बार रीडिंग लेकर उनका औसत निकालना चाहिए।
short by Tanya Jha / 08:00 am on 06 Sep
'रॉयटर्स' के मुताबिक, CDSCO ने 'अभयरैब' के एक फील्ड सैंपल के क्वॉलिटी कंट्रोल टेस्ट में फेल होने के बाद अलर्ट जारी किया है। 'अभयरैब' इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स की रेबीज़ वैक्सीन है जिसका घरेलू बाज़ार में 40% हिस्सा है। सैंपल की लेबलिंग, आर्टवर्क, कैप के रंग और लाइसेंस की जानकारी में गड़बड़ी मिली जिससे नकली वैक्सीन होने की आशंका बढ़ गई।
short by Aakanksha / 08:49 am on 06 Sep
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं आमतौर पर 2 गलतियां करती हैं जिसका बुरा असर अभी तो नहीं लेकिन 40-45 की उम्र पर दिखने लगता है। उनके मुताबिक, इनमें 'पीरियड्स के दौरान हैवी वर्कआउट्स' और 'ठंडे फूड और कोल्डड्रिंक्स पीना' शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पीरियड्स के दौरान 2-3 दिन का रेस्ट लेना चाहिए।
short by शुभम गुप्ता / 05:20 pm on 06 Sep
वीकेंड पर बिना अलार्म के देर तक सोना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, वीकडेज़ में अधूरी रही नींद की भरपाई वीकेंड पर कर ली जाए, तो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे ब्लड प्रेशर व हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 10:51 pm on 06 Sep
डॉक्टर एरिक बर्ग ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि सेहत के लिए शराब, स्मोकिंग, मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता से भी ज़्यादा खतरनाक लोनलीनेस है। उन्होंने कहा, "आपकी बॉडी कभी भी अकेलेपन के माहौल में ठीक नहीं हो सकती है।" रिपोर्ट्स के अनुसार, अकेलेपन से कार्डियोवस्कुलर हेल्थ का खतरा बढ़ जाता है और इम्यून सिस्टम भी कमज़ोर होता है।
short by शुभम गुप्ता / 11:16 pm on 06 Sep
थेरेपिस्ट जेफ्री मेल्टज़र ने इंस्टाग्राम पर मानसिक सेहत बेहतर करने वाली 4 ऐसी ऐक्टिविटीज़ बताईं जिन्हें कोई व्यक्ति अकेले कर सकता है। इसमें रीडिंग, एक्सरसाइज़, लोगों से मिलना-जुलना और बाहर समय बिताना शामिल है। जेफ्री ने कहा, "रीडिंग आपके दिमाग को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करती है...एक्सरसाइज़ एंग्जायटी/डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है।"
short by Aakanksha / 08:00 am on 07 Sep
फिटनेस कोच अंकित गुप्ता ने बच्चों के टिफिन के लिए पोषण के आधार पर 10 विकल्पों की रैंकिंग बताई है। बकौल अंकित, दसवें नंबर पर चिप्स-वेफर, नौवें पर चॉकलेट बिस्किट, आठवें पर नूडल्स, सातवें पर मफिन्स, छठे पर ब्रेड-बटर/जैम, पांचवें पर सैंडविच, चौथे पर फल, तीसरे पर सब्ज़ी वाला पराठा, दूसरे पर पनीर/एग रोल और पहले पर दाल-छोले-राजमा चावल/रोटी हैं।
short by शुभम श्रीवास्तव / 06:45 pm on 07 Sep
कार्डियक सर्जन डॉक्टर बिपिनचंद्र भामरे के अनुसार, कब्ज़ के दौरान टॉयलेट में ज़्यादा ज़ोर लगाने से हृदय रोगियों/हाई बीपी/डायबिटीज़/कमज़ोर दिल वालों को सीने में दर्द, हार्ट-रेट बढ़ना और गंभीर मामलों में हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। बकौल डॉक्टर, यह बीपी/हार्ट-रेट प्रभावित कर कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर तनाव डालता है और ऐसे में तुरंत ज़ोर लगाना बंदकर मदद लेनी चाहिए।
short by खुशी / 07:20 am on 08 Sep
फोर्टिस नोएडा में कार्डियोलॉजी के HOD डॉ. संजीव गेरा के मुताबिक, रात 9 बजे के बाद खाना खाने से हार्ट हेल्थ और 'सर्कैडियन रिदम' पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि 1 लाख से अधिक लोगों पर हुई एक रिसर्च से पता चला कि देर रात भोजन करने से सेरेब्रोवैस्कुलर बीमारियों (जैसे स्ट्रोक) का खतरा बढ़ता है।
short by Tanya Jha / 08:00 am on 08 Sep
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने कैंसर से बचने के लिए 8 घरेलू चीज़ों से बचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, ये चीज़ें सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। इनमें शुगरी सॉफ्ट ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड मीट, तंबाकू/वेपिंग प्रोडक्ट्स, खरोंच वाले नॉन-स्टिक बर्तन, प्लग-इन एयर फ्रेशनर, प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड, मीठे ब्रेकफास्ट सीरियल्स और दोबारा गर्म किए गए तेल शामिल हैं।
short by Aakanksha / 11:25 am on 08 Sep
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने शाकाहारी लोगों के प्लेट में 5 चीज़ें अनिवार्य बताया है। इनमें ग्रीक योगर्ट, सोयाबीन, पनीर/कॉटेज चीज़/टोफू शामिल हैं। इसके अलावा सभी तरह की दाल, बीन्स (राजमा आदि), काबूली चना भी खाने में ज़रूर शामिल होना चाहिए। बकौल सेठी, इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है और ये गट हेल्थ-मसल बिल्डिंग के लिए ज़रूरी है।
short by आयुषी श्रीवास्तव / 04:20 pm on 08 Sep
दिल्ली एम्स में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अभिषेक शंकर ने बताया है कि भारत में पुरुषों को 4 कैंसर का सबसे ज़्यादा डर रहता है जिनमें मुंह, फेफड़े, कोलोरेक्टल और पेट का कैंसर शामिल है। बकौल डॉक्टर, बढ़ती उम्र के साथ जोखिम, शराब/तंबाकू का सेवन, मोटापा, फैमिली हिस्ट्री, खराब खानपान, प्रदूषण आदि कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं।
short by खुशी / 04:20 pm on 08 Sep
रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुस्नुलिन ने भारत-रूस के बीच डायरेक्ट ट्रेन नेटवर्क की चर्चा छेड़ी है जो इंटरनैशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) से अलग होगा। इस नेटवर्क का संभावित रूट रूस→तुर्कमेनिस्तान→ ईरान→अफगानिस्तान →पाकिस्तान→भारत हो सकता है। आरटी हिंदी के मुताबिक, इस नेटवर्क की सबसे बड़ी चुनौतियां जियोग्राफी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और जियो पॉलिटिक्स हैं। इसका अफगानिस्तान ने समर्थन किया है।
short by शुभम गुप्ता / 05:50 pm on 08 Sep
कार्डियो-थोरेसिक सर्जन डॉक्टर सौरभ जुनेजा ने बताया कि हार्ट के मरीज़ों को सोने के कुछ तरीकों से आराम मिल सकता है। उन्होंने कहा, "सांस लेने में दिक्कत हो तो शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊंचा रखें, गर्दन/पीठ/पैरों को सहारा देने के लिए तकियों का इस्तेमाल करें। बकौल डॉक्टर, ऐसी मुद्रा चुनें जिसमें बिना छाती में बेचैनी के सांस ले सकें।
short by Himanshu / 08:11 pm on 08 Sep
मुंबई के डॉ. सुनील जैन के अनुसार, बुखार आमतौर पर खुद कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह किसी अंदरूनी समस्या का लक्षण होता है। उनके अनुसार, बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, होंठ/नाखूनों का नीला पड़ना, सीने में दर्द, अचानक भ्रम की स्थिति, अत्यधिक नींद/बेहोशी, दौरे पड़ना और गंभीर कमजोरी हो तो तुरंत चिकित्सकीय जांच ज़रूरी है।
short by पंकज कसरादे / 10:27 pm on 08 Sep
महिलाएं करियर, आर्थिक स्थिति या निजी कारणों से मां बनने में देरी कर रही हैं जिसके चलते भारत में एग फ्रीज़िंग का चलन बढ़ा है। एम्ब्रियोलॉजिस्ट सान्या कालरा के मुताबिक, विट्रिफिकेशन नामक फ्रीज़िंग तकनीक ने प्रक्रिया को भरोसेमंद बना दिया है। ओवेरियन स्टिमुलेशन, अल्ट्रासाउंड मॉनिटरिंग, एग रिट्रीवल और लैब कल्चर में सुधार से फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की प्रक्रिया बेहतर हुई है।
short by Anuj / 07:10 am on 09 Sep
UN ने शेयर किए 9 'सेल्फ केयर' टिप्स
short by आयुषी श्रीवास्तव / on 09 Sep 2026,Wednesday
संयुक्त राष्ट्र ने बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण के लिए 9 सेल्फ केयर टिप्स शेयर किए हैं। इनमें सक्रिय रहना, पर्याप्त आराम करना, सुरक्षित तरीके से धूप लेना, धूम्रपान छोड़ना, स्ट्रेचिंग करना, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना, सब्ज़ियां खाना, ज़रूरत पड़ने पर दूसरों से मदद लेना और शराब का सेवन कम करना या बिल्कुल बंद कर देना शामिल हैं।
short by आयुषी श्रीवास्तव / 08:21 am on 09 Sep
कानपुर (यूपी) में बाढ़ से प्रभावित परिवारों ने दावा किया है कि राहत सामग्री के तौर पर बांटी गई कफ सिरप पीने से बच्चे बीमार पड़ गए। इन सिरप्स की एक्सपायरी डेट जुलाई 2026 थी। एक बच्चे की मां ने बताया कि हेल्थ टीम ने गलती से वह सिरप पिला दिया था और बच्चे के इलाज के लिए ₹100 दिए।
short by Himanshu / 02:58 pm on 09 Sep
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone