For the best experience use inshorts app on your smartphone

Crime News

बिहार के जमुई में नाबालिग जोड़े से छेड़छाड़ मामले पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तीखी आलोचना की है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, "बिहार में कहीं भी महिलाएं और छात्राएं सुरक्षित नहीं है...महिलाओं को ₹2 लाख देने का लालच देकर श्री नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला-झंडा उठाकर चल दिए।"
short / 06:22 pm on 21 Sep
झारखंड की मोनिका को यूएई में नौकरी का झांसा देकर भेजा गया था। शारजाह पहुंचने पर पासपोर्ट छीन लिया गया, जबरन दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर कराए गए और मारपीट की गई। भारत लौटने की बात कहने पर 12,600 दिरहम मांगा जा रहा है। उनके पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, "हूज़ूर, मेरी बेटी दुबई में बंधक है, उसे बचा लीजिए।"
short / 11:26 am on 02 Oct
इंदौर (एमपी) में क्रिकेट के बल्ले से 75-वर्षीय दादा की हत्या के आरोप में 20-वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया है। उसने दावा किया कि 7-8 साल पहले दादा ने उससे गलत हरकत की थी जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। बकौल पुलिस, घटना वाले दिन युवती का अपने माता-पिता से विवाद हुआ था जिसके बाद वह दादा के घर गई थी।
short / 12:13 pm on 05 Oct
राजस्थान के भरतपुर में खनन-क्रेशर विवाद के चलते पूर्व बीजेपी विधायक अतर सिंह भड़ाना की सरेआम हत्या पर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने नाराज़गी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार सरकार, मुख्य सचिव और डीजीपी तक गुहार लगा रहे थे लेकिन शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
short / 03:09 pm on 12 Oct
दिल्ली में एक नाइट क्लब में हुए विवाद में बाउंसर-वेटरों की पिटाई से 29-वर्षीय कैब चालक दलजीत की मौत हो गई है। दलजीत दोस्तों संग क्लब गया था वहां उसके एक दोस्त से एक महिला पर बीयर गिर गई जिसे लेकर विवाद हुआ। दलजीत और उसके दोस्तों ने माफी मांगी लेकिन उनसे मारपीट की गई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
short / 09:21 am on 13 Oct
पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) में जादू-टोना के शक में 46-वर्षीय आदिवासी महिला से कथित तौर पर मारपीट के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला घर में सो रही थी तभी आरोपी उसके घर में घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ।
short / 09:48 am on 26 Oct
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उत्तर दिनाजपुर एनकाउंटर का समर्थन करते हुए कहा है कि रेप-मर्डर, ड्रग्स तस्करी और बांग्लादेश से घुसपैठ के मामलों में पुलिस को पूरी छूट है। उन्होंने कहा, "क्या पुलिस हमलावरों का रसगुल्ले से स्वागत करेगी?" सीएम ने कहा कि अफसर खुद फैसला लें और अपने सीनियर्स की इजाज़त का इंतज़ार न करें।
short / 08:54 pm on 09 Nov
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone