For the best experience use inshorts app on your smartphone

फाइनेंस News

TRAI की 21-अक्टूबर की डेडलाइन से पहले एयरटेल को बिना डेटा वाला सस्ता कॉलिंग प्लान पेश करना पड़ा। कंपनी ने ₹185, ₹203 और ₹206 के तीन वॉयस-ओनली प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें अनलिमिटेड लोकल-नैशनल कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे। दरअसल,TRAI ने डेटा की ज़रूरत नहीं रखने वाले ग्राहकों के लिए सिर्फ कॉलिंग-SMS वाले प्लान पेश करने के निर्देश दिए थे।
short by Rishi Raj / 02:20 pm on 19 Oct
हेल्थ इंश्योरेंस का रेस्टोरेशन बेनिफिट फायदेमंद दिखता है लेकिन इसके पीछे भी 4 बड़े नुकसान हैं। यह हर पॉलिसी में एक जैसे समय पर ट्रिगर नहीं होता, कई प्लान में उसी बीमारी के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, ‘अनलिमिटेड’ रेस्टोरेशन एक बड़े इलाज का पूरा खर्च कवर नहीं करता और बहाल राशि पर भी अलग शर्तें हो सकती हैं।
short by Rishi Raj / 03:03 pm on 19 Oct
महानवमी पर सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार ने निवेशकों को मायूस किया और भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर जबकि निफ्टी 257 अंक टूटकर 22,888 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। आज की भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति करीब ₹6 लाख करोड़ घट गई।
short by Rishi Raj / 03:47 pm on 19 Oct
माता-पिता जीते-जी बच्चों के नाम प्रॉपर्टी गिफ्ट डीड से कर सकते हैं। इससे बच्चे को तुरंत मालिकाना हक मिल जाता है और भविष्य में विरासत विवाद कम हो सकते हैं। हालांकि, नुकसान यह है कि माता-पिता का मालिकाना हक खत्म हो सकता है और डीड आसानी से रद्द नहीं होती। वहीं, वसीयत में जीते-जी संपत्ति पर नियंत्रण बना रहता है।
short by Rishi Raj / 03:55 pm on 19 Oct
सेंसेक्स सोमवार को 1,000 अंकों से अधिक टूट गया जबकि निफ्टी में 300 से अधिक अंकों तक की गिरावट आई। इससे निवेशकों की करीब ₹6 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो गई। होर्मुज़ स्ट्रेट में तनाव के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, निजी बैंकों के मिले-जुले तिमाही नतीजों और विदेशी-निवेशकों की लगातार निकासी का असर भी बाज़ार पर दिखा।
short by Anuj / 04:09 pm on 19 Oct
दशहरा से पहले भारत में सस्ता हुआ सोना
short by शुभम गुप्ता / on 19 Oct 2026,Monday
भारत में दशहरा से पहले सोना सस्ता हो गया। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स असोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार को सोने का भाव ₹482 गिरकर ₹1,45,944/10 ग्राम पर आ गया। इससे एक कारोबारी दिन पहले सोने की कीमतों में लगातार चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूटा था। वहीं, चांदी की कीमत भी सोमवार को ₹2,168 घटकर ₹2,08,750/किलोग्राम हो गई।
short by शुभम गुप्ता / 09:32 pm on 19 Oct
भारत के स्टॉक एक्सचेंज NSE/BSE दिवाली के मौके पर रविवार 8 नवंबर को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेंगे। इसका प्री-ओपनिंग सत्र दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक और ट्रेडिंग दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग को शुभ माना जाता है और निवेशकों का मानना है कि इससे सभी संबंधित लोगों के लिए समृद्धि/आर्थिक वृद्धि आती है।
short by Aakanksha / 08:30 am on 20 Oct
डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत बैंक से संपर्क करें और सही माध्यमों से शिकायत दर्ज कराएं व सभी बैंक खातों/डिजिटल अकाउंट को सुरक्षित करें। हर शिकायत का रिकॉर्ड रखें और आगे होने वाले संभावित घोटालों से बचें। तुरंत कार्रवाई करने से नुकसान सीमित करने, जांच में मदद मिलने और पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
short by Aakanksha / 08:55 am on 20 Oct
EPFO ने X पर एक पोस्‍ट शेयर कर कहा है कि हर महीने ₹25,000 तक कमाने वाले कर्मचारी अपनी कंपनी से संपर्क कर EPF योजना में अपना रजिस्ट्रेशन ज़रूर कराएं। ईपीएफ खाता चालू नहीं कराने पर सरकार द्वारा मिलने वाले ₹7 लाख तक के मुफ्त लाइफ इंश्‍योरेंस, पेंशन और गारंटीड ब्याज वाले रिटायरमेंट फंड से हाथ धो सकते हैं।
short by Aakanksha / 09:20 am on 20 Oct
वेदांता ग्रुप की मेटल कंपनी हिंदुस्तान ज़िंक का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 142% बढ़कर ₹6,412 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू 76.5% बढ़कर रिकॉर्ड ₹15,093 करोड़ हो गया जबकि EBITDA दोगुने से ज़्यादा बढ़कर ₹9,248 करोड़ पहुंच गया। मनीकंट्रोल के अनुसार, मेटल और चांदी के रिकॉर्ड उत्पादन के साथ लागत घटने से कंपनी को फायदा हुआ।
short by Aakanksha / 10:10 am on 20 Oct
ICICI बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने के बाद गोल्डमैन सैक्स ने इसके शेयर के लिए ₹2,025 का टारगेट प्राइस तय किया जो शुक्रवार के ₹1,397 के क्लोज़िंग प्राइस से लगभग 45% की तेज़ी दिखाता है। नोमुरा ने इसे 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,700 से बढ़ाकर ₹1,740 प्रति शेयर कर दिया है।
short by Aakanksha / 11:29 am on 20 Oct
क्रेडिट रिपोर्ट में नाम/मोबाइल नंबर/पता/सभी लोन/क्रेडिट कार्ड, भुगतान का रिकॉर्ड, सहमति से ऋणदाताओं द्वारा की गई 'हार्ड इन्क्वायरी', बकाया राशि और क्रेडिट लिमिट की जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए। इनकी नियमित जांच से उन गलतियों का पता चलता है जो लोन मिलने में बाधा बन सकती हैं। गलती होने पर क्रेडिट ब्यूरो में सुधार के लिए शिकायत करनी चाहिए।
short by Aakanksha / 01:20 pm on 20 Oct
सोलर कंपनी वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज़ का वित्तवर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट करीब 30% गिरकर ₹82 करोड़ रह गया जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹116 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 36.53% बढ़कर ₹1,057.84 करोड़ पहुंच गया जबकि EBITDA सिर्फ 1.3% बढ़कर ₹160 करोड़ हुआ। वहीं, इस नतीजे के चलते कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।
short by Aakanksha / 01:42 pm on 20 Oct
दशहरे के बाद इस साल भारतीय शेयर बाज़ार में 3 दिन और छुट्टी रहेगी। 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर BSE और NSE में कारोबार बंद रहेगा। इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर शेयर बाज़ार में छुट्टी रहेगी। इन तीनों दिन इक्विटी, वायदा और मुद्रा बाज़ार भी बंद रहेंगे।
short by Rishi Raj / 02:20 pm on 20 Oct
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO मेहरनोश टाटा के अनुसार, ब्याज दर बढ़ने पर जिन लोगों की आमदनी स्थिर है और जिनके मासिक बजट में पर्याप्त गुंजाइश है वे EMI बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, जिनके लिए हर महीने ज़्यादा किस्त चुकाना मुश्किल है, उनके लिए लोन की अवधि बढ़ाना व्यावहारिक विकल्प हो सकता है।
short by Aakanksha / 02:31 pm on 20 Oct
अगर उधारकर्ता FD के बदले लिया गया लोन नहीं चुकाता है तो बैंक जमा राशि भुनाने से पहले रिमाइंडर भेज सकता है। FD से मिली रकम से मूलधन/ब्याज/अन्य शुल्क वसूले जाते हैं और बची रकम ग्राहक को लौटा दी जाती है। अगर FD की रकम बकाया कर्ज़ से कम है तो बाकी रकम चुकाने की ज़िम्मेदारी भी ग्राहक की होगी।
short by Aakanksha / 04:06 pm on 20 Oct
ज़ीरोधा ने अपने काइट प्लेटफॉर्म पर अमेरिकी शेयरों में निवेश की सुविधा बीटा मोड में शुरू की है। इसके ज़रिए भारतीय निवेशक 2,000 अमेरिकी कंपनियों और 1,000 ETF में निवेश कर सकेंगे जिसमें $1 से फ्रैक्शनल शेयर खरीदने की सुविधा मिल रही है। इसमें प्रति ऑर्डर ब्रोकरेज 0.1% है जबकि पात्रता और निवेश पर RBI के LRS नियम लागू होंगे।
short by Rishi Raj / 09:40 pm on 20 Oct
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone