For the best experience use inshorts app on your smartphone
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी टीम की हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने माना कि स्पेन बेहतर टीम थी। मैच के बाद मेसी ने कहा, "इमानदारी से कहूं तो स्पेन बेहतर थी। हम मैच हार गए और हम इसे स्वीकार करते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हमने अबतक जो किया उसे भूल जाएंगे।"
short by Amardeep Sharma / 01:10 pm on 20 Jul
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से टीम की हार के बावजूद राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसपर मज़ाक में कहा कि माइली जीत का ट्वीट शेड्यूल से हटाना 'भूल गए' थे। माइली ने कहा कि यह छुट्टी अर्जेंटीना के अभियान के सम्मान में होगी।
short by Anuj / 02:24 pm on 20 Jul
फीफा विश्व कप-2026 के फाइनल में अर्जेंटीना की हार के बाद राजधानी ब्यूनस आयर्स में प्रशंसकों ने बवाल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हज़ारों प्रशंसक राजधानी की सड़कों पर इकट्ठे हुए थे। प्रशंसकों के समूह ने पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकी जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 05:53 pm on 20 Jul
फीफा विश्व कप-2026 जीतने के बाद स्पेन को विजेता ट्रॉफी दिए जाने के दौरान पोडियम की ओर पीठ कर खड़े रहने को लेकर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की आलोचना हुई है। अर्जेंटीना के खिलाड़ी उपविजेता पदक लेने के बाद मैदान के दूसरी ओर जाकर अपने समर्थकों की तरफ मुंह करके खड़े हो गए थे। स्पेन ने अर्जेंटीना को 0-1 से हराया।
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 09:48 pm on 20 Jul
फीफा विश्वकप फाइनल खत्म होते ही अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के हिंसक रवैये और तीखी झड़प की FIFA ने जांच शुरू कर दी है और खिलाड़ियों पर लंबा बैन लग सकता है। मैच की फाइनल व्हिसल के बाद अर्जेंटीना के लियोनार्डो पेरेडिस स्पेनिश खिलाड़ी एरिक गार्सिया और गावी से भिड़ गए थे। झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
short by Tanya Jha / 12:04 pm on 21 Jul
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने 2026 फीफा विश्व कप के दौरान प्राइवेट जेट से करीब 1,08,640 किलोमीटर की यात्रा की। उन्होंने मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में खेले गए मैचों में हिस्सा लिया और राउंड ऑफ 16 के आठ में से चार मुकाबले भी देखे। उनकी यात्रा में टूर्नामेंट के दौरान आराम के समय कतर की यात्रा भी शामिल थी।
short by Aakanksha / 12:51 pm on 21 Jul
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है जिसमें दावा था कि FIFA ने अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंचने में मदद और जिताने की कोशिश की। पोस्ट में स्पेनिश पत्रकार पिलर लोसांतोस ने दावा किया कि अर्जेंटीना को 5 मैच पहले ही बाहर हो जाना चाहिए था।
short by आयुषी श्रीवास्तव / 02:09 pm on 21 Jul
स्पेन के कप्तान रोड्री ने बिना गोल/असिस्ट किए FIFA वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल जीता है जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने 8 गोल किए थे। दरअसल, रोड्री ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 747 पास 93.4% सटीकता के साथ पूरे किए और 1,803 प्ले में शामिल रहे। वह 8.23 अंक के साथ डिफेंस-पावर रैंकिंग में शीर्ष पर रहे और सर्वाधिक टच/टैकल भी किए।
short by Rishi Raj / 03:14 pm on 21 Jul
एक स्पेनिश पायलट ने फ्लाइट के दौरान अर्जेंटीना के फैन्स को बेवकूफ बनाया जिसका वीडियो सामने आया है। पायलट ने फैन्स से कहा कि अर्जेंटीना ने FIFA विश्व कप 2026 जीत लिया है। उसने घोषणा की, "मैं अर्जेंटीना के दोस्तों को (विश्व कप जीतने पर) बधाई देता हूं।" इसके बाद यात्री जश्न मनाते हुए झूमने और नाचने लगे।
short by Himanshu / 03:49 pm on 21 Jul
फीफा विश्व कप-2026 के फाइनल में स्पेन से 0-1 से हारने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने प्रशंसकों के लिए भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा, "दर्द बहुत गहरा है और यह घाव भरने में समय लगेगा।" मेसी ने कहा, "एक बार फिर हम पूरे देश को एकजुट करने और...अर्जेंटीनी होने का गर्व साझा करने में सफल रहे।"
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 04:16 pm on 21 Jul
फीफा विश्व कप-2026 जीतने के बाद स्पेन की टीम के स्वागत में मैड्रिड की सड़कों पर करीब 20 लाख लोग जुटे। सोमवार को देश लौटने पर खिलाड़ियों ने किंग फेलिपे VI, क्वीन लेतिसिया और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात की। इसके बाद टीम ओपन-टॉप बस में सवार होकर प्लाज़ा डे सिबेलेस पहुंची, जहां प्रशंसकों ने शानदार जश्न मनाया।
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 04:45 pm on 21 Jul
फीफा विश्व कप-2026 फाइनल में स्पेन की जीत के हीरो फेरान टोरेस ने मैड्रिड में टीम की ओपन-बस विक्ट्री परेड के दौरान 'मेक स्पेन ग्रेट अगेन' लिखी लाल कैप पहनी जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नारे 'मेक अमेरिकी ग्रेट अगेन' का मखौल बताया जा रहा। टोरेस ने अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में गोल कर स्पेन को 1-0 से जिताया।
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 05:55 pm on 21 Jul
स्पेन के मुख्य कोच लुइस दे ला फुएंते ने FIFA विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत के बाद अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो 'डिबू' मार्टिनेज़ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैच का फैसला बहुत पहले हो जाता लेकिन डिबू के शानदार बचावों की वजह से देरी हुई। मार्टिनेज़ ने फाइनल मैच में 11 गोल सेव किए।
short by Himanshu / 08:00 pm on 21 Jul
FIFA विश्व कप 2026 के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। इनमें ब्राज़ील के नेमार, जर्मनी के मैनुएल नोयर, मेक्सिको के गुइलेर्मो ओचोआ, सेनेगल के सादियो माने, अल्जीरिया के रियाद महरेज़, अर्जेंटीना के निकोलास ओतामेंदी, ऑस्ट्रिया के मार्को अर्नाउटोविच, स्कॉटलैंड के क्रेग गॉर्डन और कोट डी आइवर के जीन सेरी शामिल हैं।
short by Himanshu / 09:32 pm on 21 Jul
FIFA ने वर्ल्ड कप 2026 की ड्रीम इलेवन का किया एलान
short by नूतन कुमार गुप्ता / on 23 Jul 2026,Thursday
फीफा ने अपने फैन्स द्वारा वोट किए गए विश्व कप 2026 ड्रीम इलेवन की घोषणा की है जिसमें लियोनेल मेसी, किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड शामिल हैं। टीम में रोड्री, माइकल ओलिसे और जूड बेलिंगहम, पेड्रो पोरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, डेयोट उपामेकानो और मार्क कुकुरेला भी शामिल हैं। केप वर्डे के वोज़िन्हा को दुनियाभर के फैन्स ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना है।
short by नूतन कुमार गुप्ता / 12:40 pm on 23 Jul
फीफा वर्ल्ड कप-2026 की विजेता स्पेन को अपनी $50 मिलियन (₹481 करोड़) की इनाम राशि का 30% तक अमेरिका को टैक्स के रूप में देना पड़ सकता है। दरअसल, अमेरिका में होने वालीं गतिविधियों की कमाई पर आईआरएस आमतौर पर टैक्स लगाता है। 'फॉर्च्यून' के अनुसार, 2010 से फीफा को मेज़बान देशों से लगातार टैक्स में छूट मिलती रही है।
short by खुशी / 09:33 am on 24 Jul
फीफा ने विश्व कप-2026 में अर्जेंटीना के खिलाफ केप वर्दे के डिफेंडर सिडनी लोपेस काब्राल के गोल को 'गोल ऑफ द टूर्नामेंट' चुना है। 23 वर्षीय काब्राल ने राउंड ऑफ-32 के मुकाबले में मिडफील्डर एलेक्सिस मैक एलिस्टर को छकाने के बाद गेंद को शानदार अंदाज़ में टॉप कॉर्नर में पहुंचाया था। हालांकि, उनकी टीम मैच 2-3 से हार गई थी।
short by सलीम / 09:18 am on 28 Jul
FIFA अपनी नई सहायक कंपनी 'FIFA फॉरवर्ड एंटरप्राइज़' में 20% तक हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है। $20 बिलियन मूल्यांकन वाली यह कंपनी विश्व कप समेत अन्य टूर्नामेंट्स के व्यावसायिक और आयोजन संबंधी कामकाज संभालेगी। इस सौदे से करीब $4.2 बिलियन जुट सकते हैं। हालांकि, UEFA ने पारदर्शिता, गवर्नेंस और बढ़ते व्यावसायीकरण को लेकर इसका विरोध किया है।
short by Himanshu / 12:07 pm on 29 Jul
फीफा द्वारा टूर्नामेंट्स और वर्ल्ड कप के प्राइवेटाइज़ेशन के फैसले पर UEFA के 55 सदस्य संघ ने इसके बहिष्कार का फैसला किया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की एक नई कंपनी बनाने की योजना है जिसके पास फीफा टूर्नामेंट्स-वर्ल्ड कप के कमर्शियल राइट्स होंगे। फीफा इस कंपनी में अपनी 20% से अधिक की हिस्सेदारी निजी निवेशकों को बेचना चाहता है।
short by Tanya Jha / 08:59 am on 31 Jul
फीफा ने विश्वकप और दूसरे इवेंट्स से जुड़े अपने प्रस्तावित प्राइवेट इन्वेस्टमेंट प्लान की आलोचना के जवाब में कहा है, "कोई फुटबॉल को बेच...नहीं रहा है।" उसने कहा कि नई सब्सिडियरी कंपनी का मालिकाना हक और कंट्रोल हमेशा फीफा के पास रहेगा। गौरतलब है, प्राइवेटाइज़ेशन के फैसले पर UEFA के 55 सदस्य संघ ने फीफा के बहिष्कार का निर्णय लिया।
short by Tanya Jha / 03:04 pm on 31 Jul
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone