For the best experience use inshorts app on your smartphone

फील गुड स्टोरीज़ News

बीड (महाराष्ट्र) के परली में एक परिवार में चार पीढ़ियों के बाद बेटी का जन्म हुआ है। करीब 200 वर्ष बाद परिवार में आई इस खुशी पर परिवार ने अस्पताल से घर तक मां और नवजात बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ रथ में भव्य स्वागत किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। बच्ची का नाम 'गार्गी' रखा गया है।
short by Anuj / 03:52 pm on 02 Sep
अभिषेक साहू नामक एक शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर सामने आई है। 15 साल पहले अभिषेक ने भोपाल आकर इंटरनेट कैफे शुरू किया लेकिन वह एक साल में ही बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब से सैंडविच की रेसेपी सीखी और ₹30,000 का कर्ज लेकर एक छोटा सा कार्ट शुरू किया। आज वह ₹25 लाख/माह कमाते हैं।
short by आयुषी श्रीवास्तव / 04:24 pm on 02 Sep
मुरैना (एमपी) में 26 साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद हाईकोर्ट में केस जीतकर 50-वर्षीय गिरवर सिंह तोमर नामक शख्स ने अपनी सीआरपीएफ की नौकरी दोबारा हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, 1999 में एक वरिष्ठ अधिकारी से विवाद के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था जिसके बाद उन्होंने संत का जीवन अपना लिया था।
short by खुशी / 04:41 pm on 02 Sep
ऑस्ट्रेलिया की केरी-ली गोकेल नामक बिना हाथ वाली तैराक ने 20 किलोमीटर से ज़्यादा तैराकी कर गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्हें गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की AA3 इंपेयरमेंट कैटेगरी यानी विकलांगता श्रेणी में सबसे लंबी तैराकी के लिए मान्यता मिली है। वह बिना हाथों के पैदा हुई थीं और 2005 में उन्हें तैराकी का सुझाव मिला था।
short by Himanshu / 07:34 pm on 02 Sep
पश्चिम बंगाल की श्वेता अग्रवाल ने 3 बार यूपीएससी परीक्षा क्रैक की थी और 2016 में AIR 19 हासिल की। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता के घर में लड़कियों की शिक्षा को तवज्जो नहीं दी जाती थी और उन्हें कई तानें मारे गए थे। हालांकि, माता-पिता ने उनपर भरोसा जताया और वह मेहनत के दम पर आईएएस अधिकारी बनीं।
short by Himanshu / 02:50 pm on 03 Sep
कुशीनगर (यूपी) के रहने वाले 6 वर्षीय अरबाज़ ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद और राहत कार्यों के लिए अपनी गुल्लक ज़िला मजिस्ट्रेट को सौंपी है। वह पिछले एक साल से अपनी बचत से इस गुल्लक में पैसे जमा कर रहे थे। भारत ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल में भारी मात्रा में राहत सामग्री भेजी है।
short by Himanshu / 06:19 pm on 04 Sep
नेपाल फ्लैश फ्लड के 9-दिन बाद सुरंग में ज़िंदा मिले 45-वर्षीय कबीर महर्जन की पत्नी हीरा शोभा ने बताया है कि उन 9-दिनों में उनका परिवार न तो सोया और न ठीक से खाना खाया। उन्होंने कहा, "वह (महर्जन) दूसरी ज़िंदगी लेकर लौटे हैं...हम बेहद खुश हैं।" शोभा ने कहा, "हमें विश्वास था...कि वह अब भी अंदर हैं...और वापस आएंगे।"
short by Rishi Raj / 09:10 pm on 04 Sep
'दिमाग की शांति' के लिए बेंगलुरु की कॉर्पोरेट जॉब छोड़ने वाले 30-वर्षीय ऑन्ट्रप्रेन्योर सुप्रीथ कश्यप ने 2021 में ₹10 लाख लगाकर मैसुरु में क्लोदिंग ब्रैंड 'वेलबी' शुरू किया। उन्होंने बताया कि आज उनकी कंपनी में 15+ कर्मचारी और करीब 40 कारीगर कार्यरत हैं और उनका रेवेन्यू ₹1 करोड़+/माह है। बकौल कश्यप, वित्तवर्ष 2025-26 में कंपनी का टर्नओवर ₹6 करोड़+ था।
short by खुशी / 07:10 am on 05 Sep
एमपी में कूड़े से भरी अजनार नदी को कई महीने लगाकर अकेले साफ करने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही (20) को 'द ओशन क्लीनअप' के फाउंडर-सीईओ बोयान स्लैट ने नौकरी ऑफर की है। बिट्टू से जुड़े एक X पोस्ट पर डच सीईओ ने लिखा, "आइए...हमारे साथ काम कीजिए।" कंपनी महासागरों को प्लास्टिक-मुक्त करने के समाधान विकसित करती है।
short by खुशी / 02:10 pm on 05 Sep
एसआईआर के चलते पंजाब के सीताराम अपने सगे भाई से 35 साल बाद मिले हैं। दरअसल, वह एसआईआर के लिए अपना स्कूल सर्टिफिकेट लेने हरियाणा के जींद पहुंचे जहां बीएलओ ने उन्हें पहचान लिया और उनके भाई को फोन मिलाया। सीताराम से मिलकर उनके भाई भावुक हो गए और बताया कि सीताराम एक मसाज सेंटर से लापता हो गए थे।
short by Himanshu / 07:13 pm on 05 Sep
बेंगलुरु के हर्षित नामक एक शख्स ने बताया है कि एक रिक्शे वाले ने इंस्टाग्राम पर उसे ढूंढकर उसका ₹2 लाख का लैपटॉप लौटाया है। बकौल शख्स, उसने लैपटॉप एक बॉक्स में रखा था जो बाइक से नीचे गिर गया था। शख्स ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि रिक्शे वाले ने कोई इनाम लेने से भी मना कर दिया।
short by Himanshu / 08:38 pm on 05 Sep
गुरुकुल के छात्रों (ब्रह्मचारियों) का एक समूह 'नीम करोली बाबा' के जीवन पर आधारित भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' देखने थिएटर पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र पारंपरिक कपड़ों में थिएटर में जाते नजर आ रहे हैं जिसने वहां मौजूद दर्शकों का ध्यान खींचा। इससे पहले नंगे पैर फिल्म देखने पहुंचे एक मुस्लिम शख्स का वीडियो वायरल हुआ था।
short by Shikha Tomar / 01:47 pm on 08 Sep
हॉन्ग-कॉन्ग में अबीर तबखी नामक सोशल मीडिया क्रिएटर ने अपनी भारतीय घरेलू सहायिका और दोस्त मरियम शेख के लिए लाखों की फंडरेज़िंग शुरू की जिसे लेकर उनकी तारीफ हो रही है। अबीर ने बताया, "जिस परिवार ने उन्हें गोद लिया था, उन्होंने सालों तक उनसे जबरन घरेलू काम करवाए...एक-एक पैसा हड़प लिया...उसके पति भी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं।"
short by शुभम गुप्ता / 07:20 am on 09 Sep
सोशल मीडिया पर नीदरलैंड्स की रहने वाली इवाना नामक महिला का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने इंडिया को पिछड़ा कहने वालों की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने कहा, "अगर आप भारत से नफरत करते हैं तो इस वीडियो को तुरंत स्वाइप कर दें क्योंकि जो मैं बताने जा रही हूं उससे आपको और ज़्यादा गुस्सा आ जाएगा।"
short by शुभम गुप्ता / 08:55 am on 10 Sep
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone