For the best experience use inshorts app on your smartphone
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को बताया कि STET 2026 का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा से संबंधित विज्ञप्ति को 14 अगस्त तक समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दिया जाएगा।
short by Anuj / 07:54 pm on 12 Aug
एक 35-वर्षीय टेक प्रोफेशनल ने पर अपनी करियर जर्नी शेयर की है। उसने बताया कि करियर की शुरुआत बिना वेतन वाले काम से हुई और बेंगलुरु में पहली नौकरी में उन्हें ₹6 लाख सालाना का पैकेज मिला था जो अब बढ़कर ₹1.40 करोड़ हो चुका है। वह शुरुआती दौर में साइड गिग्स से करीब ₹20,000 कमाता था।
short by नूतन कुमार गुप्ता / 07:35 am on 13 Aug
अमेरिका में रह रही सोनल चौधरी नामक महिला ने बताया है, "अमेरिका में 90% छात्र सरकारी स्कूल में जाते हैं...कोई फीस नहीं...ना ही कोई बुक खरीदनी होती है...बस भी फ्री।" उन्होंने बताया, "स्कूल की फंडिंग स्टेट और हाउस टैक्स से होती है...इन सबके बाद मुझे यही अनुभव होता है कि भ्रष्टाचार ना हो तो चीज़ें कितनी बेहतर होती हैं।"
short by शुभम गुप्ता / 08:50 am on 13 Aug
परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ झारखंड विधानसभा तक मार्च के दौरान पुलिस संग कथित झड़प के बाद झारखंड पुलिस ने लगभग 100 ज्ञात और 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में सरकारी काम में बाधा, पुलिस से विवाद और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, कम-से-कम 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
short by नूतन कुमार गुप्ता / 10:36 am on 13 Aug
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 454 फार्मासिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने के बाद पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पीएसआरएलएम) के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया पर भी अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने पीएसआरएलएम के तहत 41 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर व 44 क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर भर्ती से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद यह फैसला लिया।
short by खुशी / 01:49 pm on 13 Aug
यूपीएसएसएससी ने असिस्टेंट ऑडिटर व ऑडिटर की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 1,828 पदों के लिए केवल 1,643 अभ्यर्थी ही चयनित हुए जबकि 185 पद खाली रह गए। जारी कट-ऑफ सूची के अनुसार, असिस्टेंट ऑडिटर के पद पर एससी कैटेगरी (विशेष चयन) में 8 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी चयनित हुए हैं।
short by खुशी / 02:41 pm on 13 Aug
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी (हैदराबाद) के बैच-2026 के ग्रैजुएट्स के बतौर वकील एनरोलमेंट पर रोक लगाने का अपना फैसला करीब 85-मिनट में वापस ले लिया। दरअसल, दीक्षांत समारोह में सीजेआई सूर्यकांत को बुलाने का छात्र गुट ने विरोध किया था। बकौल बीसीआई, कई छात्र 'बेकसूर' थे और 'अनादर करने वालों' में शामिल होना नहीं चाहते थे।
short by खुशी / 09:35 am on 14 Aug
कटिहार (बिहार) के एक स्कूल में चौथी कक्षा की 13-वर्षीय छात्रा लक्ष्मी के जन्म से दोनों हाथ नहीं है फिर भी वह रोज़ स्कूल जाती है और पैरों से लिखकर शिक्षा हासिल कर रही है। आर्थिक तंगी के बीच मज़दूर परिवार में जन्मी लक्ष्मी शिक्षिका बनना चाहती है। अभिनेता सोनू सूद ने लक्ष्मी की मदद करने की बात कही है।
short by खुशी / 10:34 am on 14 Aug
तमिलनाडु के 51-वर्षीय सुरेश कुमार ने NEET पास कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट हासिल की है। 1992 में 12वीं पास करने के बाद मेडिकल सीट नहीं मिलने पर उनका डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया था। फार्माकोलॉजी में पोस्ट ग्रैजुएशन, एमबीए और 2 पीएचडी डिग्रियां हासिल करने वाले कुमार को PWD कोटे से MBBS सीट मिली है।
short by खुशी / 11:25 am on 14 Aug
IT कर्मचारी यूनियन NITES ने विप्रो द्वारा 'एलीट हायरिंग 2025' के तहत चुने गए 200 से अधिक फ्रेशर्स की जॉइनिंग में देरी पर श्रम मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। बकौल यूनियन, स्पष्टता न मिलने से युवाओं को आर्थिक-मानसिक परेशानी हो रही है। NITES ने मंत्रालय से ऑफर लेटर की वैधता और निश्चित समय-सीमा तय कराने का अनुरोध किया।
short by Tanya Jha / 03:05 pm on 14 Aug
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इतिहास के पोस्टग्रेजुएट (PG) सिलेबस से 'दिल्ली सल्तनत' पर पढ़ाया जाने वाला पेपर हटा दिया है। 'द दिल्ली सल्तनत: स्ट्रक्चर्स ऑफ अथॉरिटी इन मीडिवल नॉर्थ इंडिया' नामक यह पेपर PG के तीसरे सेमेस्टर में था। इसके साथ 'हिस्ट्री ऑफ नॉर्थ इंडिया, c. 1400-1550' और 'जेंडर एंड वुमन इन अर्ली इंडिया' पेपर भी सिलेबस से हटाए गए हैं।
short by Rishi Raj / 03:20 pm on 14 Aug
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के 3,993 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के बाद होगा।
short by Himanshu / 06:47 pm on 14 Aug
80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सरकार भारत के प्रत्येक छात्र के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु फ्री ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था विकसित करेगी। उन्होंने कहा, "हमने निर्णय लिया है कि आने वाले वर्ष में हम 1-करोड़ युवाओं को एआई कौशल में प्रशिक्षित करेंगे।" उन्होंने कहा कि देश के पास प्रतिभाशाली शिक्षक और प्रतिभाएं हैं।
short by Priyanka Verma / 09:23 am on 15 Aug
बिहार लोकसेवा आयोग ने आगामी भर्तियों का टेंटेटिव परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें टीआरई-4.0 के लिए 32,388 पद दिखाए गए हैं और इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को 2 चरणों में लिखित परीक्षा देनी होगी व प्रारंभिक परीक्षा के साथ मेंस परीक्षा भी होगी। वहीं, 72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 25-अक्टूबर को आयोजित होगी।
short by खुशी / 09:50 am on 15 Aug
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि JPSC और JSSC के ज़रिए नियुक्तियों की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाएगी ताकि सरकार में युवाओं का विश्वास बढ़ाया जा सके। यह घोषणा JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच हुई है।
short by Priyanka Verma / 11:40 am on 15 Aug
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेन-ज़ी/जेन-अल्फा युवाओं को ध्यान में रखकर जल्द नई 'यूथ पॉलिसी' लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के स्किल, इनोवेशन व एंप्लॉयमेंट में मज़बूती मिलेगी। बकौल मुख्यमंत्री, जेन-ज़ी/जेन-अल्फा के लिए एआई, मशीन लर्निंग, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स, डेटा सेंटर, एग्रीटेक आदि क्षेत्रों में नए द्वार खोले जाएंगे।
short by खुशी / 12:59 pm on 15 Aug
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्री ऑनलाइन कोचिंग के एलान के बाद एक X यूज़र ने कुछ मशहूर शिक्षकों की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "ये शिक्षक अचानक मोदी विरोधी क्यों हो गए? उन्हें खतरे का आभास था।" अभिनय सर ने जवाब दिया, "सरकारी स्कूलों की हालत ऐसी कर दी जाती कि...बच्चों को कोचिंग की ज़रूरत नहीं पड़ती...तो वह बड़ा फैसला होता।"
short by चंद्रमणि झा / 02:15 pm on 15 Aug
यूपी के रज्जू भैया विश्वविद्यालय में एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा में 12000 में से 3000 छात्र फेल हो गए जिसके बाद कॉपी के मूल्यांकन पर सवाल उठ रहे हैं। एक छात्र ने दावा किया की प्रश्नों के उत्तर लिखने पर भी उसे चौथे सेमेस्टर के तीसरे प्रश्नपत्र में 0 अंक मिले। छात्रों ने आरटीआई के ज़रिए अपनी-अपनी कॉपी निकलवाई है।
short by Himanshu / 04:11 pm on 15 Aug
एनटीपीसी लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर के 135-पदों पर भर्ती निकली है जिसके तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल ऐंड इंस्ट्रूमेंट विभागों में भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 26-अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर पद ई4 ग्रेड में आता है और चयनित उम्मीदवार को ₹70,000-₹2 लाख तक सैलरी मिलेगी। कंपनी के नियमानुसार डीए/भत्ते/मेडिकल सुविधाएं और दूसरे लाभ भी मिलेंगे।
short by Priyanka Verma / 04:47 pm on 15 Aug
नीट-यूजी री-एग्ज़ाम 2026 परीक्षा के परिणाम को लेकर एक छात्रा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। उसने बताया कि पहले ओएमआर शीट के आधार पर उसके 720 में से 520 अंक बने थे लेकिन बाद में उसका परिणाम बदलकर केवल 85 अंक दे दिया गया। कोर्ट ने याचिका के बाद एनटीए से ओरिजिनल ओएमआर शीट मांगी है।
short by Himanshu / 04:59 pm on 15 Aug
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone